Dehradun News: धीरज और काजल के बीच होने वाला था तलाक, फिर सुबह अचानक पत्नी की हो गई मौत... आखिर उस दिन क्या हुआ?
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेनटाउन इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

देहरादून में पत्नी की हत्या के बाद से फरार
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में एक बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है. यहां सुबह-सुबह हुई एक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. महज 27 साल की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को किसी गैर ने नहीं, बल्कि मृतका के पति ने ही अंजाम दिया है. घटना के तुरंत बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए.
