देहरादून: युवती का पीछा करते-करते घर तक पहुंचा सोहेब हुसैन, फिर दीवार फांदकर कमरे में...आखिर क्या था उसका इरादा?
देहरादून के क्लेमेंट टाउन में महिलाओं का पीछा करने और घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सोहेब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर यह कार्रवाई की है.
ADVERTISEMENT

Dehradun News
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती का पीछा करने और रात के अंधेरे में उसके घर में जबरन घुसने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सोहेब हुसैन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित युवती के पड़ोस में ही रहता था. अब इस घटना के बाद से इलाके की महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है.