देहरादून: नर्स से अश्लील बातें कह रहा था तीमारदार...जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल! CMI हॉस्पिटल का मामला
Dehradun crime news: देहरादून के CMI हॉस्पिटल में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी तैनात एक नर्स ने मरीज के तीमारदार पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है इसमें आरोपी की जमकर पिटाई की जा रही है. वहीं मामले में अब पुलिस में FIR भी दर्ज करवाई दी गई है.
ADVERTISEMENT

Dehradun crime news
Dehradun crime news: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक अस्पताल से शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां CMI हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात एक नर्स के साथ मरीज के तीमारदार पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का आराेप लगा है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें नर्स आरोपी अधेड़ व्यक्ति की पिटाई करती नजर आ रही है. वीडियो में आरोपी बार-बार माफी मांगता दिख रहा है. अब नर्स ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवा दी है.