'24 घंटे में सब बदल गया'...डिलीवरी के लिए भर्ती महिला और बच्चे की मौत के बाद देहरादून में मचा बवाल!
Dehradun Hospital News: देहरादून के एक नर्सिंग होम में डिलीवरी के लिए भर्ती महिला और उसके नवजात की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि 24 घंटे के भीतर हालात पूरी तरह बदल गए. मामले की शिकायत CMO से की गई है और जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की बात कही गई है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Dehradun Hospital News
देहरादून से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां के एक नर्सिंग होम में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसके बाद से पूरा हड़कंप मचा हुआ है. मृतकों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती करते वक्त महिला पूरी तरह ठीक थी, लेकिन फिर अचानक देर रात उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया जहां मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई. उन्होंने आरोप लगाया है कि नर्सिंग होम में लापरवाही के कारण दोनों की मौत हो गई. हादसे के गुस्साए परिजन काफी संख्या में सीएमओ पहुंचे और उन्होंने कठोर कार्रवाई की मांग की है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.