डॉक्टर्स के बॉयज हॉस्टल से आधी रात में आ रही थी आवाजें, पुलिस अंदर पहुंची तो का नजारा देखकर उड़ गए होश!
Uttarakhand news: देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में डॉक्टर्स के हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियों में हॉस्टल के कमरे में कुछ छात्र अर्धनग्न हालत में पार्टी करते हुए हुड़दंग कर रहे हैं. अब मामले में कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस ने आराेपी छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया.
ADVERTISEMENT

दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का वीडियो हुआ वायरल
Uttarakhand news: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में डॉक्टर्स के हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में तेज म्यूजिक की अवाजें सुनाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि रविवार रात हॉस्टल में अर्धनग्न हालत में कुछ छात्र पार्टी करते हुए हुड़दंग मचा रहे थे. लाेगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस हॉस्टल के कमरे में पहुंच गई. आराेप है कि छात्र पुलिस से भिड गए. हालांकि, पुलिस ने छात्रों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया. वहीं, मामले में कॉलेज प्रशासन ने आराेपी छात्र को हॉस्टल से बाहर करते हुए जुर्माना लगा दिया.