देहरादून में MDDA ने सील की जामा मस्जिद, फिर सामने आया जमीन के मालिक दिलशाद का ये बयान, शुरू हुई नई बहस

Dehradun News: राजधानी देहरादून के थाना रोड क्षेत्र में एमडीडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जामा मस्जिद परिसर को सील कर दिया है जिसके बाद मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश है वहीं हिंदू संगठनों ने इस मस्जिद को पूरी तरह अवैध बताते हुए जौलीग्रांट में हवन किया और जांच की मांग की है

ADVERTISEMENT

Dehradun News
Dehradun News
google news

Dehradun Jama Masjid sealed controversy:राजधानी देहरादून के थानाें रोड इलाके में सोमवार को MDDA की एक कर्रवाई के बाद हड़कंप मच गया. दरअसल, यहां मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण यानी MDDA की टीम ने कार्रवाई करते हुए जामा मस्जिद परिसर को सील कर दिया. इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. ऐसे में एहतियातन कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है.