हाथ में कैनुला, सीट पर इंजेक्शन और बंद कार…देहरादून में मेडिकल छात्रा तन्वी की रहस्यमयी मौत का सच क्या, जानें पिता ने क्या बताया

देहरादून में एक मेडिकल छात्रा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. कार के अंदर मिली लाश, हाथ में कैनुला और बिखरे इंजेक्शन ने मामला और उलझा दिया. पिता ने कॉलेज की महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि कॉलेज प्रशासन ने अलग दावा किया है, जिससे केस और पेचीदा बन गया.

ADVERTISEMENT

Dehradun Student Tanvi Death Case
Dehradun Student Tanvi Death Case
google news

Dehradun Student Tanvi Death Case: तन्वी को उसके पिता ने देहरादून के श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) में MS की पढ़ाई करने के लिए भेजा था. बेटी अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई कर रही थी. पढ़ाई अच्छे से हो सके इसके लिए तनवी ने कॉलेज के नजदीक ही देहराखास इलाके में किराए के कमरा लिया हुआ था, उसकी मां भी उसके साथ रहती थी. लेकिन एक दिन अचानक वो कार के अंदर संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिलती है. वे तुरंत अस्पताल लेकर जाया जाता है. लेकिन डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं. मामला पुलिस थाने तक पहुंचता है. इस दौरान पिता ने शिकायत में एक महिला डॉक्टर पर चौंकाने वाले कई आरोप लगाए हैं. वहीं मामले में कॉलेज प्रशासन छात्रा के बारे में एक अलग ही दावा किया, जिससे यह केस और भी पेचीदा हो गया. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं खबर में...