देहरादून: प्रेमनगर में ताबड़तोड़ चली गोलियां...पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, SHO को लगी 2 गोलियां
Dehradun encounter news: देहरादून के प्रेमनगर इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ ने सनसनी फैला दी. लूट के बाद भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें SHO नरेश राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हुआ, जबकि अन्य फरार हैं.
ADVERTISEMENT

Dehradun encounter news
Premnagar encounter News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस गोलीबारी में पुलिस ने एक बदमाश मारा गया है. वहीं उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तालाश कर रही है. इस घटना में प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौड़ को भी 2 गोलियां लग गईं, जिसके बाद गंभीर रूप घायल SHO को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. देर रात हुई इस गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैली हुई है. क्या है ये पूरा मामला विस्तार से जानते हैं इस खबर में...