बचाओ...बचाओ...बचाओ... चिल्लाती रही बच्ची, दबंग घर पर बरसाते रहे पत्थर, देहरादून से सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब दबंगों ने एक घर पर पथराव कर दिया. घर में अकेली मौजूद नाबालिग बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना रिकॉर्ड की और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

ADVERTISEMENT

देहरादून में दबंगों का कहर
देहरादून में दबंगों का कहर
google news

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराध और हिंसक घटनाए कम हाेने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला प्रेमनगर इलाके से सामने आया है. आरोप है कि यहां एक जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर पर जमकर पत्थरबाजी की. बताया जा रहा है घटना के समय घर पर एक नाबालिग बच्ची से सिवाय और कोई नहीं था. डर सहमी बच्ची ने इस घटना का रोते हुए वीडियो बनाकर पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियाे में बच्ची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से न्याय की गुहार लगाते हुए नजर आ रही है.