मारपीट से मौत तक…देहरादून में दो गुट के बीच हिंसक भिड़ंत में चली गई दिव्यांशु की जान, ये वहज आई सामने
Dehradun News: देहरादून के प्रेमनगर में कॉलेज वर्चस्व की लड़ाई में एक छात्र की जान चली गई. 23 मार्च की रात केहरी गांव में हुई मारपीट के बाद गंभीर घायल दिव्यांशु ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन बीटेक छात्रों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश है.
ADVERTISEMENT

Dehradun Student Murder Case
Dehradun Student Murder Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हिंसक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला देहरादून के प्रेमनगर का है. यहां सोमवार की रात दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. दोनों तहफ से खूब लात घूंसे चले. घटना में एक छात्र की जान तक चली गई. विवाद की जड़ कॉलेज का कोई पुरान रंजिश बताई जा रहा है. अब मामले में पुलिस ने परिजानों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तीन आरोपी छात्रों को अरेस्ट कर लिया है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...