50 से ज्यादा केस, 20 हत्या के आरोप...कौन था झारखंड का हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा, जिसकी सिल्वर सिटी मॉल के पास की गई हत्या
Dehradun Muder Case: देहरादून में सिल्वर सिटी मॉल के बाहर जिम से निकलते ही युवक की हत्या ने शहर को हिला दिया. पुलिस जांच में हिस्ट्रीशीटर बैकग्राउंड, हरिद्वार लिंक और गैंगवार की आशंका सामने आई है. लगातार हो रही हत्याओं के बीच कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
ADVERTISEMENT

Dehradun Silver City Muder Case
Dehradun Silver City Muder Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शुक्रवार को एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठी है. यहां राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी मॉल के बाहर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान झारखंड के रहने वाले विक्रम शर्मा के रूप में हुई है. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए कैद गए. पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है. आपको बता दें कि बीते 15 दिनों के अंदर देहरादून में ये पांचवीं हत्या है और 48 घंटे में दूसरी. लगातार हो घटनाओं ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.