6 महीने पहले प्लानिंग, ठेके और रंगदारी विवाद...देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल शूटआउट केस में बड़ा खुलासा, 2 गिरफ्तार लेकिन मुख्य आरोपी फरार

देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में पुलिस को पता चला है कि विक्रम शर्मा की हत्या प्लानिंग छह महीने ही कर ली गई थी. अब इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है जबकि मुख्य साजिशकर्ता समेत कई अब भी फरार बताए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Dehradun Silver City mall murder case
Dehradun Silver City mall murder case
google news

Dehradun Silver City mall murder case: देहरादून के डालनवाला क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुए विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वारदात के 10 दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में से एक नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी का छात्र बताया जा रहा है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्य आरोपी समेत 6 अन्य लोग अभी भी फरार हैं, जिन पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.