त्यूणी: 22 सेकेंड में 100 मीटर गहरी खाई में समा गई कार... जानें हादसे के दौरान कार में कौन-कौन था सवार
Tyuni Car Accident Viral Video: देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में पहाड़ी मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. महज 22 सेकेंड का यह खौफनाक मंजर गाड़ी के कैमरे में कैद हो गया. इस दर्दनाक हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर घायल हुए.
ADVERTISEMENT

कैमरे में रिकॉर्ड हुआ त्यूणी हादसे का सबसे खौफनाक मंजर
Dehradun Road Accident: देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी से सड़क हादसे का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. 22 सेकेंड के इस वीडियो में तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकराती है और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरती है. हादसे के दौरान कार में गाने की आवाज भी सुनाई दे रही है. बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.
