'वर्दी खून से लाल थी...' जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस SI की बेटी ने रोते हुए सुनाई आपबीती, न्याय के लिए पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पर उग्र भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी बेटी ने बताया कि छात्र आंदोलन के नाम पर मौजूद उपद्रवियों ने उनके पिता को लहूलुहान किया.

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar protest
Jantar Mantar protest
Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (SI) की बेटी ने अपनी दर्दभरी आपबीती सुनाई है. भारतीय नौसेना में 15 साल तक मरीन कमांडो रह चुके पुलिस अफसर पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया था. खून से लथपथ वर्दी में घर पहुंचे पिता की हालत देखकर परिवार सदमे में आ गया, जिसके बाद अब पुलिस परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर अपने अधिकारों और न्याय की मांग की है.