'बचा लो उसे छोटा भाई है मेरा...5 लाख रुपए दूंगा' गिड़गिड़ाते युवक का वीडियो वायरल, अब टिहरी की ये पूरी कहानी पता चली

टोंडेश्वर घाट पर गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में कांवड़िया बह गया. भाई ने 5 लाख रुपये देने की गुहार लगाई. घटना का वीडियो वायरल है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
देव प्रयाग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.
Google CTA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें गंगा की उफनती धारा में एक युवक बहा जा रहा है. किनारे कई लोग खड़े हैं और अफरा-तफरी का माहौल है. एक युवक रो-रोकर बहते युवक को बचा लेने की गुहार लगा रहा है. वो कहता है- ''बचा लो यार...वो मेरा छोटा भाई है. कोई तो बचा लो मेरे भाई...5 लाख रुपए दूंगा.'' बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तराखंड के टिहरी जिले का है.