धामी सरकार का 'एक्शन': भारी बारिश से ढही नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, 12 घंटे के भीतर ट्रैफिक हुआ बहाल

देहरादून के नंदा की चौकी में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई पुल की एप्रोच रोड को धामी सरकार ने महज 12 घंटे में दुरुस्त कर यातायात बहाल किया. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए जांच के आदेश, ठेकेदार और अधिकारियों से जवाब-तलब.

ADVERTISEMENT

NewsTak
नंदा की चौकी पुलिस के एप्रोच रोड की हुई मरम्मत, ट्रैफिक हुआ शुरू.
Google CTA

उत्तराखंड में मानसून के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ' जीरो टॉलरेंस' और त्वरित एक्शन मॉडल एक बार फिर चर्चा में है. देहरादून के नंदा की चौकी स्थित पुल की क्षतिग्रस्त हुई एप्रोच रोड को प्रशासन ने महज 12 घंटे के भीतर दुरुस्त कर यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया. मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद शुरू हुए इस मरम्मत अभियान से स्थानीय निवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.