चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास: 56.18 लाख के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा, टूटा 2023 का ऑल-टाइम रिकॉर्ड
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 56.18 लाख के पार पहुंचा, 2023 का पुराना रिकॉर्ड टूटा. पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. इस साल अब तक बाबा केदारनाथ, भगवान बदरीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमुनोत्री के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 56,18,497 के आंकड़े को पार कर गई है. इसके साथ ही वर्ष 2023 में बने सर्वाधिक श्रद्धालुओं के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष यात्रा ने नया ऑल-टाइम रिकॉर्ड दर्ज किया है.
