हाथों में हथकड़ी, सड़क पर नंगे पैर… रोते हुए मांगी माफी, देरहादून में दिव्यांशु जटराना केस में दो आरोपी गिरफ्तार, 9 अभी भी फरार
Dehradun Police Accused Parade: देहरादून के चर्चित दिव्यांशु जटराना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. फरार चल रहे दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की बीच सड़क पर परेड करवाई गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ADVERTISEMENT

Divyanshu Jatrana Murder Case
Divyanshu Jatrana Murder Case: देहरादून के प्रेमनगर में हुए चर्चित दिव्यांशु जटराना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से दो को करीब एक हफ्ते बाद पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है. इन दोनों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस दोनों आरोपियों को अब देहरादून लेकर आ गई है. यहां पुलिस ने दोनों की बीच सड़क पर परेड भी करवाई.