हरिद्वार: गंगा घाट पर महिला के स्नान का आपत्तिजनक वीडियो वायरल! फिर दूसरे वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, जानें क्या है पूरा मामला
Ganga Snan Viral Video: हरिद्वार के पवित्र गंगा घाट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें AI तकनीक के जरिए महिला के कपड़ों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. श्रीगंगा सभा ने इसे धर्म पर आघात बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है.
ADVERTISEMENT

गंगा स्नान के विवादित वीडियो से बवाल
Ganga Ghat Video Viral: सोशल मीडिया के दौर में फर्जी और एडिटेड सामग्री का प्रसार एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने तीर्थ नगरी के निवासियों और श्रद्धालुओं के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में हरिद्वार में गंगा स्नान करते हुए दिखाया गया है. हालांकि, घटना की पड़ताल में एक और वीडियो सामने आने के बाद मामला पूरी तरह से घूम गया है.
