हल्द्वानी: रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण पर बवाल, कांग्रेस ने SSP को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम, जानें क्या है मांग
हल्द्वानी में रामलीला मैदान कथित शुद्धिकरण विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी से मुलाकात की. कांग्रेस ने फर्जी वीडियो बनाने वालों पर एफआईआर की मांग करते हुए पुलिस को 3 दिन का समय दिया है, वरना आंदोलन की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

हल्द्वानी रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण पर बवाल
Haldwani Ramlila Maidan controversy: हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. इस मुद्दे को लेकर देशभर की राजनीति से लेकर स्थानीय स्तर और पुलिस महकमे तक हलचल बढ़ गई है. इसी सिलसिले में मंगलवार को विधायक सुमित हृदयेश की अगुवाई में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी से मिलने पहुंचा. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की.
