हरिद्वार से लापता साधु की यूपी में मिली लाश, फिर सामने आया महिला के साथ अवैध संबंध का हैरान करने वाला सच

हरिद्वार के आश्रम से गायब हुए प्रचारक ब्रजेश दास की तलाश यूपी के बागपत में मिली है. मामले में पुलिस ने जांच की तो एक ऐसी हकीकत सामने आई जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. इसमें एक गुप्त रिश्ता, रंगे हाथों पकड़े जाने का गुस्सा और फिर कुल्हाड़ी से खूनी खेल सामने आया है. क्या है पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में.

ADVERTISEMENT

साधु ब्रजेश दास को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)
साधु ब्रजेश दास को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)
google news

5 फरवरी ये वो तारीख थी जिस दिन साधु ब्रजेश दास हरिद्वार के एक आश्रम से लापता हुए. 10 फरवरी को हरिद्वार के भगवानपुर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई. इसके बाद मामले में उत्तराखंड पुलिस एक्टिव हुई. साधु की खोजबीन के लिए पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया. पुलिस को साधु के मोबाइल की लोकेशन बागपत में मिली. शुरुआत में ये सिर्फ एक लापता व्यक्ति का मामला लगा. लेकिन जैसे जैसे जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने कड़ियां जोड़नी शुरू कीं तो पूरा मामला ही पलट गया. जांच में साधु और एक महिला के बीच संबंधों और फिर हत्या की बाद पता चली. क्या है पूरा मामला ये जानिए के लिए पढ़िए पूरी खबर...