हरियाणा के नहीं... इस राज्य के थे हरिद्वार में गंगा घाट पर नशे में शर्मनाक हरकत करने वाले युवक, सामने आया चौंकाने वाला सच

Har Ki Pauri Viral Video: उत्तराखंड में यात्रा सीजन शुरू होते ही हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है. इसी बीच हर की पौड़ी पर गंगा आरती के बाद शराब के नशे में धुत चार युवकों द्वारा बाजार में महिलाओं से छेड़खानी और गंगा घाट पर अश्लील हरकतें करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Haridwar Viral Video
Haridwar Viral Video
google news

Haridwar Viral Video: उत्तराखंड के हरिद्वार में इन दिनों चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते देश भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. लेकिन तीर्थ नगरी की पवित्रता को तार-तार करने वाली कुछ अजीब और शर्मनाक घटनाएं भी सामने आने लगी हैं. मंगलवार देर शाम मां गंगा की आरती समाप्त होने के बाद हर की पौड़ी के मुख्य बाजार और गंगा घाट पर भारी हुड़दंग देखने को मिला. शराब के नशे में धुत चार युवकों ने न सिर्फ राह चलती महिलाओं के साथ अभद्रता की बल्कि पवित्र गंगा नदी में कूदकर अश्लील हरकतें भी कीं. स्थानीय लोगों की सतर्कता से इन चारों हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोच लिया है.