दो बाघों के शव और उनके कटे पैर… जहरीला भैंसा खाकर हुई मौत या शिकारियों की साजिश? आखिर किसने बिछाया हरिद्वार के जंगल में मौत का ये जाल?

Haridwar Tiger Body Found : हरिद्वार के श्यामपुर रेंज में दो बाघों की हत्या और पैर काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन फरार शिकारियों की तलाश में एसटीएफ और वन विभाग का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है.

ADVERTISEMENT

हरिद्वार जंगल में बाघों की रहस्यमयी मौत!
हरिद्वार जंगल में बाघों की रहस्यमयी मौत!
google news

Haridwar Tiger Death Case: उत्तराखंड के हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज से बाघों की संदिग्ध परिस्थितियों मौत का मामला सामने आया है. एक मुखबिर से मिली सूचना के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में वन विभाग को इस घटना का पता चला. इस दौरान टीम को जंगल में एक नर बाघ का शव मिला और उसके पास ही एक भैंसे का शव भी पड़ा था. वन विभाग की टीम ने बाघ के शव की जांच की तो सभी हैरान रह गए. बाघ के चारों पैर काटे हुए थे, हालांकि उसकी खाल और दांतों से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी. इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया. मामला यहीं नहीं रुका, अगले ही दिन उसी इलाके से एक और बाघ के शावक का शव बरामद किया गया.