हरिद्वार: पत्नी की फोटो पर 4 बार थूका, फिर गंगा में किया पिंडदान... आखिर जिंदा पत्नी के साथ पति ने क्यों किया ऐसा सलूक, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Haridwar  Har Ki Pauri Viral Video: हरिद्वार के हर की पौड़ी से वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर अपनी जिंदा पत्नी की फोटो पर थूकता, उसे गंगा में बहाता और फिर पिंडदान करता दिखाई दे रहा है. दावा है कि पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया.

ADVERTISEMENT

 हरिद्वार में शख्स ने जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान!
हरिद्वार में शख्स ने जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान!
google news

Haridwar Wife Pind Daan Viral Video: धर्मनगरी हरिद्वार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा किनारे बैठकर कुछ ऐसा कर रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल, वायरल वीडियो में व्यक्ति एक महिला की फोटो पर पहले थूकता है, फिर उसे गंगा में बहा देता है. इसके बाद व्यक्ति महिला का पिंडदान भी करता है. दावा है कि ये महिला इस ही शख्स की पत्नी है और जीवित भी है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर इसके लेकर अब अलग-अलग तरह के रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. क्या है ये पूरा मामला और क्यों ये शख्स अपनी पत्नी की फोटो के साथ इस तरह की हरकत कर रहा है, चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर में...