गले में मां की तस्वीर लटकाकर अकेले ED दफ्तर क्यों पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत?

हरीश रावत 26 सितंबर को मां की तस्वीर गले में डालकर ED के देहरादून कार्यालय पहुंचे. उन्हें 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले में नोटिस मिला है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय पहुंचे. खास बात यह रही कि रावत अपनी दिवंगत मां की तस्वीर गले में डालकर एजेंसी के दफ्तर पहुंचे. उन्होंने कहा कि वह अपनी मां, माता जगदंबा और धरती माता का आशीर्वाद लेकर यहां आए हैं.