पूर्व CM हरीश रावत ने अचानक लिया बड़ा फैसला, कांग्रेस से दिया इस्तीफा...कारण भी बताया

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद कांग्रेस के प्रमुख पदों से इस्तीफा दे दिया. ED ने कथित भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में नकदी, सोना और घड़ियां बरामद करने का दावा किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने सभी प्रमुख पदों से अलग होने का ऐलान किया है. उनके इस फैसले के पीछे उनके करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर हुई ED की कार्रवाई को वजह बताया जा रहा है. रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना पक्ष रखा.