IMPCL खरीदने वाली Skymap Pharmaceuticals आखिर है कौन... जानें कितना बड़ा है इसका कारोबार और क्यों हो रहा है विरोध?

IMPCL News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित मिनी रत्न कंपनी IMPCL को केंद्र सरकार ने स्काईमैप फार्मास्युटिकल्स को बेच दिया है. इसके बाद से अब कंपनी में काम कर रहे करीब 500 से अधिक कर्मचारियों को अपने बेरोजगार होने की चिंता सताने लगी है. सरकार के इस फैसले से नाराज कर्मचारियों ने अब कंपनी के गेट पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया हैं.

ADVERTISEMENT

IMPCL की बिक्री के बाद शुरू हुआ विरोध
IMPCL की बिक्री के बाद शुरू हुआ विरोध
google news

IMPCL Sold To Which Company: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मोहन में स्थित भारत की एकमात्र आयुर्वेद और यूनानी दवाई बनाने वाली सरकारी कंपनी इंडियन मेडिसिंस फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IMPCL को निजी हाथों में बेच दिया है. सरकार ने ये सौदा कुल 121 करोड़ रुपये में किया है जिसके बाद से पूरे उत्तराखंड में सियासी और सामाजिक घमासान मचा हुआ है. मामले में सवाल उठ रहे हैं कि जो कंपनी लगातार मुनाफे में चल रही थी उसे क्यों बेचा जा रहा है. इस सौदे से नाराज कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारी और मजदूर अब कंपनी के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. मजदूरों के इस आंदोलन को विपक्ष का भी समर्थन मिलने लगा है जिसके तहत पहले ही दिन कांग्रेस व उत्तराखंड क्रांति दल के नेता धरना स्थल पर पहुंच गए.