उत्तरकाशी: 8 साल से सऊदी में फंसे इंद्रमणि नौटियाल कौन हैं? जानें आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ जो उनकी बेटी दीपिका को छेड़नी पड़ी वतन वापसी की मुहिम
Uttarkashi Indramani Nautiyal News: उत्तरकाशी की दीपिका नौटियाल पिछले 8 साल से अपने पिता इंद्रमणि की घर वापसी का इंतजार कर रही हैं. सऊदी अरब में फंसे पिता को वापस लाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की. इस अभियान से आम लोगों के साथ सरकार और कई बड़े नाम भी जुड़े. अब परिवार को वतन वापसी की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

पिता की घर वापसी के लिए बेटी ने शुरू की मुहिम
Uttarkashi News: उत्तरकाशी जिले के एक छोटे से गांव की दीपिका 8 साल से एक बेटी अपने पिता की घर वापसी का इंतजार कर रही है. हजारों किलोमीटर दूर फंसे पिता को वापस लाने के लिए बेटी ने अब ऐसी मुहिम शुरू की है, जिसमें आम लोगों से लेकर सरकार और बड़े नामों तक ने साथ दिया है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि इंद्रमणि नौटियाल इतने लंबे समय से सऊदी अरब में फंसे हैं और अब भी उनकी वतन वापसी का रास्ता साफ नहीं हो पाया है? जानिए पूरी कहानी
