कौन हैं IAS अविनाश सिंह, जिनके सुरक्षाकर्मी जागेश्वर धाम के गर्भगृह में लेकर पहुंचे असलहा, अब भड़के पुजारी ने कर दी ये मांग
Jageshwar Dham controversy: उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में IAS अविनाश सिंह के दर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मी द्वारा गर्भगृह में कार्बाइन लेकर प्रवेश करने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. पुजारियों ने इसे धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताया, जबकि प्रशासनिक सुरक्षा प्रोटोकॉल पर भी सवाल उठे. अब यह मामला सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक चर्चा में है.
ADVERTISEMENT

जागेश्वर धाम में गर्भगृह में असलहा लेकर घुसा गनर
IAS Avinash Singh news: उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम से इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक पुलिसकर्मी अपने कंधे पर कार्बाइन (बंदूक) लेकर मंदिर के गर्भगृह के अंदर नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जिलाधिकारी अविनाश सिंह अपने परिवार के साथ जागेश्वर धाम में दर्शन के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उनके सुरक्षा कर्मी हथियार के साथ गर्भगृह के अंदर प्रवेश कर गए. मंदिर के पुजारियों की नजर जैसे ही हथियारबंद सुरक्षाकर्मी पर पड़ी तो उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे मंदिर की धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताया.