काशीपुर: सरकारी अस्पताल में मोमबत्ती की रोशनी हो रहा था इलाज? जानिए अस्पताल प्रशासन ने इस पर क्या दी सफाई
Kashipur Government Hospital Candle Light Treatment: ऊधम सिंह नगर के काशीपुर सरकारी अस्पताल में बिजली गुल होने पर मोमबत्ती की रोशनी में मरीजों का इलाज करने का वीडियो वायरल हुआ है. इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है, वहीं मामले में अब अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव दीक्षित का बयान भी सामने आया है.
ADVERTISEMENT

काशीपुर सरकारी अस्पताल में मोमबत्ती की रोशनी में इलाज का वीडियो वायरल
Kashipur L.D. Bhatt Government Hospital Viral Video: सरकारी दावों के बीच ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. अस्पताल परिसर में बिजली न होने के कारण डॉक्टरों को मजबूरी में मोमबत्ती जलाकर मरीजों का इलाज और ओपीडी सेवाएं देनी पड़ीं. इस पूरे वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद से पूरे प्रदेश में यह मामला अब चर्चा का केंद्र बना हुआ है. इस बीच अब मामले में अस्पताल के सीएमएस का बयान भी सामने आया हैं.
