केदारनाथ यात्रा से लौट रहीं प्रज्ञा सिंह ट्रेन में सोते-सोते हुई गायब… पति खोजता रहा पूरी रात, फिर सामने आई ये आखिरी लोकेशन
Pragya Singh Missing Case: केदारनाथ यात्रा से लौट रहे नवविवाहित जोड़े की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब पत्नी अचानक ट्रेन से गायब हो गई. पति की आंख खुली तो सीट खाली थी और मोबाइल की आखिरी लोकेशन रेलवे ट्रैक के पास मिली. 40 घंटे बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार सदमे में है.
ADVERTISEMENT

Pragya Singh Missing Case
Pragya Singh Train Missing Case: बाबा केदारनाथ के दर्शन कर अपने पति मनीष अग्रहरि के साथ लौट रही नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह अचानक महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. दोनों ने शादी के बाद बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा की योजना बनाई थी और 2 तारीख को गाजियाबाद से रवाना हुए थे. दर्शन करने के बाद 5 तारीख को ये दंपति देहरादून पहुंचा. इसके बाद यहां से उन्होंने दिल्ली लौटने के लिए महानंदा एक्सप्रेस पकड़ी. इसी दौरान जब ट्रेन हरिद्वार स्टेशन पहुंची और कुछ नए यात्री डिब्बे में चढ़े तो मनीष ने प्रज्ञा की सीट ऊपर कर दी. इसके बाद दोनों फिर से सो गए लेकिन जब मनीष की आंख खुली तो प्रज्ञा ट्रेन से गायब थी. इसके बाद पति के होश उड़ गए.