रास्ते में रोका, कपड़े फटे... केतन लाल के घर जा रहे थे सांसद चंद्रशेखर आजाद और विधायक उमेश कुमार, पुलिस ने रोका तो मचा बवाल
Ketan Lal Murder Case: उत्तराखंड के चर्चित केतन हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद को हरिद्वार में पुलिस ने रोक दिया. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ, सांसद के कपड़े फटने और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के आरोप लगे. गुस्साए समर्थक हाईवे पर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
ADVERTISEMENT

केतन हत्याकांड पर भड़के चंद्रशेखर आजाद
Ketan Lal Murder Case: उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार को भारी बवाल खड़ा हो गया. दरअसल, टिहरी जिले में हुए केतन हत्याकांड मामले में आजाद समाज पार्टी के चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे. उनके साथ खानपुर के विधायक उमेश कुमार और भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें हरिद्वार के शंकराचार्य चौक ही रोक दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग भी करना पड़ा, जिसके बाद प्रदर्शनकारी हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए.