रात में फोन कर बुलाया फिर बंद कमरे में...18 वर्षीय केतन की मौत से मचा बवाल, कहानी सुनकर कांप उठेंगे आप
Tehri Murder Ketan Lal Case: सिर्फ एक मोबाइल दोस्ती... और फिर ऐसी रात, जिसने पूरे उत्तराखंड को दहला दिया. आरोप है कि 18 वर्षीय केतन को साजिश के तहत बुलाकर कमरे में कैद किया गया, बेरहमी से पीटा गया और उसके हाथ-पैर के नाखून तक उखाड़ दिए गए. अब इस मौत ने पूरे इलाके में गुस्सा भड़का दिया है.
ADVERTISEMENT

Uttarakhand News
Uttarakhand Tehri Murder Case: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. यहां प्रतापनगर विकासखंड के देवल गांव में रहने वाले 18 साल के युवक केतन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. आरोप है कि एक नाबालिग लड़की से दोस्ती और मोबाइल पर बातचीत करने की वजह से लड़की के घरवालों ने केतन और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी को कमरे में बंद कर लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा. इस बर्बर मारपीट में केतन की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी गुस्सा और तनाव का माहौल बना हुआ है.