केलोंग मंडी जाने का बना रहे हैं प्लान? तो पहले जानिए इसका इतिहास, पूरा रूट और परमिशन लेने का तरीका
Kilong Mandi Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के पास स्थित किलोंग मंडी छह दशक बाद फिर चर्चा में है. कभी भारत-तिब्बत व्यापार का प्रमुख केंद्र रही यह ऐतिहासिक जगह अब सीमा दर्शन योजना, बेहतर सड़क और प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.
ADVERTISEMENT

केलोंग मंडी कैसे पहुंचें? जानिए पूरा तरीका
Kilong Mandi Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में स्थित किलोंग मंडी एक बार फिर सुर्खियों में है. भारत-चीन सीमा के पास बसी यह मंडी सालों पहले भारत और तिब्बत के बीच व्यापार का एक मुख्य केंद्र हुआ करती थी. लेकिन साल 1962 के युद्ध के बाद से यहां व्यापार पूरी तरह रुक गया था. इसके बाद यह ऐतिहासिक स्थान गुमनामी के अंधेरे में खो गया था. अब करीब छह दशक बीत जाने के बाद किलोंग मंडी एक बार फिर से लोगों की उत्सुकता और आकर्षण की वजह बन रही है.
