यूथ कांग्रेस कनेक्शन और पूर्व छात्र नेता…कोटद्वार में दीपक कुमार संग बुजुर्ग को बचाने उतरे विजय रावत कौन? खुद बताई पूरी सच्चाई
Kotdwar Baba Name Shop Dispute : उत्तराखंड के कोटद्वार में 26 जनवरी को एक दुकान के नाम से शुरू हुआ विवाद अब सियासी और कानूनी मोड़ ले चुका है. बुजुर्ग दुकानदार के बचाव में सामने आए दीपक कुमार के बाद अब यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय रावत ने पूरे घटनाक्रम, FIR और चोरी के आरोपों पर खुलकर हमसे बात की है.
ADVERTISEMENT

Kotdwar Baba Shop Controversy
Kotdwar Baba Shop Controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार में 26 जनवरी को एक दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. इस घटना के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए हंगामे के बीच एक बुजुर्ग दुकानदार का बीच बचाव करने वालों में दीपक कुमार के साथ साथ विजय रावत भी शामिल थे. अब इसी मामले में दीपक के बाद हमने से विजय रावत से भी बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से बताया. बता दें विजय रावत यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और एक छात्र नेता के रूप में भी उनकी पहचान रही है. ऐसे में उन्होंने इस पूरे मामले में अपने राजनीतिक जुड़ाव को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी.