मां की गोद से फिसली डेढ़ साल की बच्ची, बचाने दौड़ी मां की भी चली गई जान, कोटद्वार में दर्दनाक हादसा
उत्तराखंड के कोटद्वार में कोल्हू नदी के तेज बहाव में 26 वर्षीय जेनम और उनकी डेढ़ साल की बेटी आफिया की मौत हो गई. नदी पार करते समय बच्ची मां की गोद से छूटकर बहने लगी. उसे बचाने के लिए जेनम भी नदी में उतर गईं. पुलिस और SDRF ने दोनों के शव बरामद किए.
ADVERTISEMENT

Kotdwar accident
उत्तराखंड के कोटद्वार से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. स्नेह क्षेत्र की कोल्हू नदी में तेज बहाव ने एक मां और उसकी डेढ़ साल की बेटी की जान ले ली. 26 साल की जेनम अपनी बेटी आफिया को गोद में लेकर नदी पार कर रही थीं. इसी दौरान बच्ची अचानक गोद से छूटकर पानी में बहने लगी. बेटी को बचाने के लिए मां भी नदी में उतर गईं, लेकिन तेज धारा दोनों को बहा ले गई.
