फोन पर गाली, धमकी और फिर… पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को आखिर क्यों मांगनी पड़ी सार्वजनिक माफी? जानिए पूरा मामला
Pranav Singh Champion News: उत्तराखंड के लक्सर में एक व्यक्ति को फोन पर धमकाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में फंसे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन बैकफुट पर आ गए हैं. मामले ने जब तूल पकड़ा तो उन्होंने शांतरशाह बहादराबाद में शिकायतकर्ताओं से मिलकर अपने इस व्यवहार के लिए खेद प्रकट किया है.
ADVERTISEMENT

नए विवाद में घिरे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
Kunwar Pranav Singh Champion apology case: अपने बड़बोलेपन और बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. इस बार उनके खिलाफ लक्सर कोतवाली में एक व्यक्ति को गाली देने और डराने-धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व विधायक ने फोन पर अभद्र भाषा के साथ ही जातिसूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ये भी आरोप लगाया है कि चैंपियन ने उसे जान से मारने और महिलाओं के साथ गलत व्यवहार कराने की धमकी भी दी.
