नैनीताल : राह चलती युवतियों से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, आरोपियों को पकड़कर बिच्छू घास लगाकर सिखाया सबक
Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में राह चलती युवतियों से कथित छेड़छाड़ करना दो युवकों को भारी पड़ गया. युवतियों ने पहले खुद उन्हें पकड़ लिया, फिर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कथित तौर पर उनका मुंह काला किया और बिच्छू घास लगाकर सबक सिखाया. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

राह चलती युवतियों से छेड़छाड़ पड़ी भारी
Mukteshwar Viral Video: नैनीताल जिले के शांत माने जाने वाले मुक्तेश्वर इलाके में शनिवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. सड़क पर जा रही युवतियों से कथित छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को उनकी हरकत भारी पड़ गई. युवतियों ने बिना डरे पहले खुद ही दोनों का विरोध किया और उन्हें पकड़ लिया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद दोनों युवकों को बिच्छू घास लगाकर सबक सिखाया गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
