मसूरी: खाई की तरफ लुढ़की कार, पेड़ पर अटकी, अंदर फंसे युवक रातभर करते रहे मदद का इंतजार, फिर सुबह ऐसे बची जान

Mussoorie Car Accident: दूधली मार्ग पर राह भटकने की वजह से देहरादून के दो युवक हादसे का शिकार हो गए. बारिश के चलते कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में समाने ही वाली थी कि एक पेड़ के सहारे रुक गई. पूरी रात युवक कार में फंसे रहे, जिसके बाद सुबह स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

ADVERTISEMENT

मसूरी टला बड़ा हादसा
मसूरी टला बड़ा हादसा
Google CTA

Mussoorie News: पहाड़ों की रानी मसूरी के करीब दूधली मार्ग पर देर रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां दिल्ली नंबर की एक प्राईवेट कार अचानक बेकाबू होकर खाई की तरफगिर गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार खाई के मुहाने पर बने एक पेड़ से टकराकर अटक गई, जिससे कार में सवार दो युवकों की जान बाल-बाल बच गई. इस हादसे का घायल हुए दो युवक देहरादून के रहने वाले बताए जा रहे हैं.