4 दिन तक नगरास गुरुद्वारे की छत पर डटे रहे निहंग श्रद्धालु... फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि खत्म हो गया विवाद? जानिए अंदर की पूरी कहानी
Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग के नगरास गुरुद्वारे में चार दिनों से चला आ रहा गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया. पंजाब से पहुंचे निहंग प्रतिनिधिमंडल की बातचीत के बाद छत पर डटे सभी निहंग नीचे उतर आए और वापस रवाना हो गए. मामले के शांत होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने दोषियों पर कार्रवाई के संकेत दिए.
ADVERTISEMENT

Nagarasu Gurudwara Update: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित नगरास गुरुद्वारे में पिछले चार दिनों से चल रहा हाई वोल्टेज ड्रामा आखिरकार पूरी तरह शांत हो गया है. गुरुद्वारे की चौथी मंजिल और छत पर कब्जा करके बैठे निहंग सिख मंगलवार को नीचे उतर आए हैं. यह पूरा विवाद तब थमा जब पंजाब से निहंग सिखों का एक विशेष जत्था (प्रतिनिधिमंडल) नगरास गुरुद्वारा पहुंचा और छत पर डटे निहंग सिखों से बातचीत की. इस सफल बातचीत के बाद सभी निहंग सिख एक-एक करके नीचे उतरे और अपनी मोटरसाइकिलों पर बैठकर पंजाब के लिए रवाना हो गए. वहीं प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सिख श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वो यात्रा के दौरान कानून का उल्लंघन न करे. अब इस विवाद के सुलझने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली है और अब घटना के बाद प्रशासन ने धार्मिक मार्गों पर और सुरक्षा बढा दी है.