नैनीताल के भवाली में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 5 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
भवाली में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार.
google news

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है. भवाली में गुरुवार दोपहर एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.