Nainital News: नैनीताल के निजी स्कूलों की मनमानी पर DM ललित मोहन रयाल का बड़ा एक्शन, 46 स्कूलों ने लौटाए 39 लाख रुपए

नैनीताल में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की सख्ती के बाद 46 प्राइवेट स्कूलों ने अभिभावकों को 39 लाख रुपए लौटाए. अब फीस वृद्धि, टीसी चार्ज और परीक्षा शुल्क पर कड़े नियम हुए लागू.

ADVERTISEMENT

NewsTak
नैनीताल में डीएम के एक्शन से निजी स्कूलों में मची खलबली.
Google CTA

नैनीताल में जिले में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बड़ा एक्शन लिया है. इस एक्शन की चर्चा शहर में खूब है. डीएम ने मनमानी फीस, अवैध तरीके से फीस वसूली और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए एक्शन ले लिया है. जिला अधिकारी के निर्देश के बाद निजी स्कूलों में जांच शुरू हुई और हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं.