VIDEO: बीजेपी विधायक के बेटे को नैनीताल में हवाबाजी करना पड़ा भारी, हूटर बजाने पर फॉर्च्यूनर सीज

नैनीताल की माल रोड पर यूपी के जहानाबाद से भाजपा विधायक के बेटे को वीआईपी हनक दिखाना भारी पड़ा. जाम में हूटर बजाने और एसडीएम से बदतमीजी करने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की. कागजात की कमी और नियमों के उल्लंघन के चलते पुलिस ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी सीज कर दी.

ADVERTISEMENT

Nainital MLA Son Controversy
Nainital MLA Son Controversy
google news

उत्तराखंड के नैनीताल में नियमों की धज्जियां उड़ाना एक विधायक के बेटे को भारी पड़ गया. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने माल रोड पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी (UP 33 V 0003) को सीज कर दिया.