पहाड़, जंगल और नदी सब जगह छान डाली... 8 दिन बाद भी नहीं मिला अभिषेक, अब रेस्क्यू टीम ने अपनाई ये नई रणनीति
Abhishek Chauhan Missing: उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ों में लापता हुए दो ट्रैकर्स की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पिंडारी ग्लेशियर से गायब अभिषेक चौहान और दयारा बुग्याल से लापता बबीता पांडे को खोजने के लिए पुलिस, SDRF, NDRF, ड्रोन और डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है.
ADVERTISEMENT

अभिषेक चौहान का नहीं मिल रहा कोई सुराग
Uttarakhand Missing Trekker:उत्तराखंड के पहाड़ों में ट्रैकिंग के दौरान अलग अलग जिलों में लापता हुए दो ट्रैकर्स का कहीं कुछ पता नहीं चला रहा है. एक और जहां उत्तरकाशी जिले के दायरा बुग्याल से बबीता पांडे का कही कुछ पता नहीं चल रहा है, वहीं दूसरी औैर बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकसे लापता अभिषेक चौहान का भी कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है. पुलिस-प्रशासन लागातार कई दिनों से इनकी खोजबीन में जुटा हुआ है. वहीं इस बीच अब अभिषेक को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है.