महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से लापता हुई प्रज्ञा सिंह इसलिए पहुंच गई थी बिहार, उनके भाई ने बताया क्या है यहां से कनेक्शन
Pragya Singh Missing Case: केदारनाथ धाम से लौटते समय महानंदा एक्सप्रेस में अचानक गायब हुई प्रज्ञा सिंह का मामला अब सुलझ गया है. हरिद्वार पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उन्हें बिहार के बेगूसराय से बरामद कर लिया. इस बीच अब प्रज्ञा के भाई उनके बेगूसराय कनेक्शन के बारे में जानकारी दी है.
ADVERTISEMENT

Pragya Singh Missing Case
Pragya Singh Train Missing Case: बाबा केदारनाथ के दर्शन कर महानंदा एक्सप्रेस से गायब हुई प्रज्ञा सिंह का पता चल गया है. हरिद्वार पुलिस ने सर्विलांस की मदद से प्रज्ञा को रविवार को बिहार के बेगूसराय से बरामद कर लिया है. इस मामले का खुलासा खुद हरिद्वार जिले के एसपी (देहात) शेखर सिंह सुयाल ने किया. इस बीच अब प्रज्ञा सिंह के भाई सामने आए हैं. उन्होंने इस मामले में प्रज्ञा के बेगूसराय वाले कनेक्शन के बारे में बताया है. इसके साथ ही भाई ने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें अपनी बहन की जानकारी कैसे मिली.