महानंदा एक्सप्रेस में पति के बगल वाली बर्थ से गायब हुई प्रज्ञा सिंह बेगुसराय में मिली, फिर पता चली ये कहानी
Pragya Singh Missing Case: केदारनाथ धाम से लौटते वक्त महानंदा एक्सप्रेस में अचानक लापता हुई प्रज्ञा सिंह का मामला अब सुलझ गया है. हरिद्वार पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उन्हें बिहार के बेगूसराय से सुरक्षित बरामद कर लिया. शुरुआती जांच में पति से विवाद के बाद ट्रेन से उतरने की बात सामने आई है, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया.
ADVERTISEMENT

Pragya Singh Train Missing Case
Pragya Singh Train Missing Case: पति मनीष अग्रहरि के साथ बाबा केदार के दर्शन कर महानंदा एक्सप्रेस से सफर के दौरान अचानक गायब हुई प्रज्ञा सिंह के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. हरिद्वार पुलिस ने सर्विलांस की मदद से प्रज्ञा सिंह को 10 मई की शाम बिहार के बेगूसराय से सुरक्षित बरामद कर लिया है. एसपी देहात हरिद्वार, शेखर सिंह सुयाल ने मामले की जानकारी देते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि आखिर प्रज्ञा अचानक ट्रेन से कैसे लापता हो गई थी.