कांग्रेस के समय में योजनाएं कागजों पर बनती थीं, मोदी सरकार में योजनाएं जमीन पर उतरती हैं- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और जन-जन के उत्थान को समर्पित रहा है. धामी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में योजनाएं जमीन पर उतर रही हैं और देश आत्मविश्वास से भरा तथा विश्व में सम्मानित राष्ट्र बना है.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है. उन्होंने कहा कि यह कालखंड जनकल्याण, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और जन-जन के उत्थान को समर्पित रहा है. मुख्यमंत्री ने प्रत्येक देवभूमिवासी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.