अजीत डोभाल के मुद्दे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी को घेरा, उत्तराखंड कांग्रेस से मांगा जवाब
Pushkar Singh Dhami on Rahul Gandhi: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है. धामी ने उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं से अपना रुख स्पष्ट करने और डोभाल के प्रति सम्मान व्यक्त करने पर सवाल उठाए. जानिए धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक संवाद की मर्यादा को लेकर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोशल मीडिया X से.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के सपूत अजीत डोभाल के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीत डोभाल जी ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक टिप्पणी करते समय सभी नेताओं को अपनी भाषा और तथ्यों की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए.
