देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, परेड ग्राउंड की अनुमति रद्द होने से देर रात कांग्रेस ने शुरू कर दिया धरना
Uttarakhand, Congress Protest: देहरादून में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. परेड ग्राउंड की अनुमति रद्द होने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर दबाव डालने का आरोप लगाया और देर रात तक धरना-प्रदर्शन किया. अब कार्यक्रम को बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित करने का फैसला लिया गया है.
ADVERTISEMENT

देहरादून में राहुल गांधी की सभा से पहले नया विवाद.
Dehradun Rahul Gandhi Rally Controversy: देहरादून में राहुल गांधी के आगामी कार्यक्रम को लेकर सियासी पारा गरमा गया है. दरअसल, 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में 'छात्रों की गूंज' नाम से राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित था. लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आरोप है कि सरकार के दबाव में इस कार्यक्रम के लिए मैदान की अनुमति को किया गया है. उनका कहना है कि पहले परेड ग्राउंड तीन दिनों के लिए आवंटित किया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन ने उसी तारीख पर एक सरकारी कार्यक्रम का हवाला देते हुए परमिशन को निरस्त कर दिया.
