पंडाल हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेसी नेता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों से की बातचीत!
Rahul Gandhi Dehradun Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून पहुंचते ही पंडाल हादसे में जान गंवाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उनका हालचाल जाना. जानिए हादसा कैसे हुआ, राहुल गांधी ने परिजनों से क्या कहा और देहरादून में उनके कार्यक्रम से जुड़े सभी बड़े अपडेट.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Dehradun Visit
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे है. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने काफी गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया. राहुल गांधी आज देहरादून में पेपरलीक के खिलाफ बड़ा कैंपेन शुरू करने जा रहा हैं और इसे 'छात्रों की गूंज' नाम दिया गया है. वे इस कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे. वहीं देहरादून पहुंचते ही राहुल गांधी दिवंगत कांग्रेसी कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे, जिनकी बीते कल रॉड गिरने से मौत हो गई थी.
